Samachar Nama
×

Jodhpur कांग्रेस नेता रामलाल विश्नोई ने दिया पद से इस्तिफा
 

Jodhpur कांग्रेस नेता रामलाल विश्नोई ने दिया पद से इस्तिफा

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, जोधपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल विश्नोई ने कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देकर दलगत राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वे 2016 से इस पद पर थे। विश्नोई ने अपना त्यागपत्र सीएम गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेज दिया है।

पूर्व विधायक पूनमचंद विश्नोई के भतीज रामलाल 1977 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित किसान मजदूर कांग्रेस के संभागीय संयोजक भी रहे है। 1997 से 2023 तक लगातार पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पर पर निर्वाचित हो रहे हैं।

विश्नोई ने त्याग पत्र देने के कारण का ज़िक्र करते हुए बताया कि केंद्र में विश्नोई समाज को आरक्षण दिलवाने हेतु बनाई गई संघर्ष समिति की कार्यकारिणी में सक्रिय सदस्य होने के चलते दलगत राजनीति नही करने का निर्णय लेकर इस पद से त्यागपत्र दिया है। विश्नोई ने बताया कि अब वे समाज सेवा के साथ पशुपालकों के हितों के लिए काम करेंगे।

विश्नोई कांग्रेस के कद्दावर नेता है। लगातार 25 वर्षों से पश्चिमी राजस्थान दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) के चेयरमैन निर्वाचित हो रहे हैं।


जोधपुर न्यूज़ डेस्क!!!
 

Share this story