Samachar Nama
×

Jodhpur आयुर्वेद कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का दिया झांसा

Jodhpur रेलवे अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 6.50 लाख ठगे, दुष्कर्म किया

राजस्थान न्यूज डेस्क,  जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाने में आयुर्वेद कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित ने कम्पनी के खिलाफ 72 हजार 800 रुपए हड़पने को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया। यहां से डाक के जरिए मिले परिवाद पर अब शेरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट में जसवंतसिंह निवासी तेना ने बताया कि उन्होंने हिमशिला आयुर्वेद कम्पनी की फ्रेंचाइजी के लिए 26 दिसम्बर को कम्पनी के खाते में 45 हजार रुपए जमा करवाए थे। इसके बाद कम्पनी का एक पार्सल आया जिसमें कुछ दवाइयां भेजी गई।

बाद में उसके पास 3 जनवरी 2024 को एक मेल आया। मेल में उससे आईडी बनाने के चार्ज के नाम पर 27 हजार 800 रुपए जमा करवाने को कहा गया। जिसमें एक सप्ताह बाद यह राशि रिफंड करने का कहा गया। झांसे में आकर उसने 3 जवनरी को यह पैसे जमा करवा दिए। कुछ समय बाद एक महिला ने कम्पनी की अधिकारी बनकर बात करते हुए बताया कि उसकी आईडी बनाई जा रही है। इसके बाद 27 हजार 800 रुपए रिफंड कर दिए जाएंगे।

कुछ दिनों तक इंतजार करने के बाद कॉल किया तो फोन उठाना बंद कर दिया। कम्पनी की ओर से जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। उसने 72 हजार 800 रुपए की ठगी का मामला दर्ज करवाया है।

जोधपुर न्यूज डेस्क!!!
 

Share this story