जोधपुर के नंदवान गांव में दुल्हा हेलीकॉप्टर से लेकर आया दुल्हन, ग्रामीणों में उमड़ी भारी भीड़
जोधपुर के नंदवान गांव में एक शादी उस समय खास बन गई जब दुल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर आया। इस अनोखी एंट्री ने पूरे गांव में उत्साह और उत्सव का माहौल पैदा कर दिया।
हेलीकॉप्टर के आसमान में दिखते ही ग्रामीणों ने इसे देखने के लिए गांव की सड़कों और खुले मैदानों में बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। जैसे ही दुल्हन हेलीकॉप्टर से उतरी, आसमान से फूलों की वर्षा हुई और वहां का दृश्य और भी भव्य हो गया।
दुल्हा-दुल्हन की इस एंट्री ने शादी को यादगार बना दिया। ग्रामीणों ने भी इस अनोखी शादी का आनंद लिया और अपने मोबाइल कैमरे में यह नजारा कैद किया। लोग इसे देखने के लिए सुबह से ही जगह-जगह जमा हो गए थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शादी गांव में लंबे समय तक याद रखी जाएगी। हेलीकॉप्टर से एंट्री की यह अनोखी शैली न केवल शादी को भव्य बनाती है, बल्कि गांव में उत्सव की भावना को भी और बढ़ा देती है।
शादी के आयोजकों ने बताया कि दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने का आइडिया दुल्हा और परिवार ने खास तौर पर रखा था, ताकि यह शादी अन्य शादियों से अलग और यादगार बन सके।

