Samachar Nama
×

मुंबई इंडियंस का पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा अरेस्ट, जानिए क्या है सोशल मीडिया पर दोस्ती-प्यार और रेप का पूरा मामला ?

मुंबई इंडियंस का पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा अरेस्ट, जानिए क्या है सोशल मीडिया पर दोस्ती-प्यार और रेप का पूरा मामला ?

पूर्व आईपीएल क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर उनकी एक दोस्त ने रेप का आरोप लगाया है, जिसके साथ वे रिलेशनशिप में भी रहे हैं। इस मामले में उन्हें राजस्थान के जोधपुर की कुड़ी भगतसुनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिस लड़की ने शिवालिक शर्मा पर रेप का आरोप लगाया है। शिवालिक की उससे सगाई भी हुई थी। अब उसने शिवालिक शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवालिक शर्मा पर आरोप लगाने वाली लड़की ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लड़की ने बताया कि शिवालिक उससे मिलने कई बार जोधपुर भी आया। उसने लड़की से शादी का वादा किया। यहां तक ​​कि सगाई भी कर ली। इस दौरान उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और उसे शादी का झूठा वादा करता रहा।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया
लड़की ने यह भी बताया कि शिवालिक ने उसके साथ जो सगाई की थी। शिवालिक के घरवालों ने उसे तोड़ दिया और शिवालिक के लिए नया रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। फिर लड़की ने शिवालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद शिवालिक को गुजरात के वडोदरा के अटलदरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को शिवालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे जोधपुर कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

20 लाख में चुने गए थे
शिवालिक शर्मा मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। आईपीएल नीलामी में उन्हें एमआई ने 20 लाख में चुना था। वे बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ भी खेल चुके हैं। शिवालिक शर्मा ने बड़ौदा के लिए भारतीय क्रिकेट में 50 से ज्यादा मैच खेले हैं। हालांकि फिलहाल वे किसी आईपीएल टीम में शामिल नहीं हैं। मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए शिवालिक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

Share this story

Tags