जोधपुर ITI के डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस में लगी आग, वीडियो में जाने 3 दमकल गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
शहर के काजरी रोड स्थित आईटीआई सर्किल के पास राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में लगी और देखते ही देखते वायरिंग के जरिए बरामदे तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
गनीमत रही कि घटना के समय कार्यालय बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
सुबह करीब 8 बजे लगी आग
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में चानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया।
वायरिंग के जरिए बरामदे तक पहुंची आग
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में लगी थी। इसके बाद आग वायरिंग के माध्यम से बरामदे तक पहुंच गई। आग फैलने की जानकारी मिलते ही संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बचाव के प्रयास किए।दमकल विभाग की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से इसके और अधिक फैलने की आशंका टल गई।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। आग से कार्यालय में कितना नुकसान हुआ, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।घटना के समय कार्यालय बंद होने के कारण किसी कर्मचारी के अंदर मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जाना महत्वपूर्ण होगा।

