Samachar Nama
×

हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद
 

हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर से पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय सिंह उर्फ लालू सिंह और उसका साथी मनोज ठाकुर शामिल है। लालू सिंह के पास से पुलिस ने एक हथियार और जो गोली जबकि मनोज के पास से दो जिंदा गोली बरामद किया है। सोमवार को पुलिस ने पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर घूम रहे है.

सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और छापेमारी शुरु की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अजय सिंह और मनोज को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने मनोज की जेब से दो जिंदा गोली और अजय के पास के एक देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की है। सिटी एसपी ने बताया कि अजय उर्फ लालू सिंह बिष्टुपुर में 5 सितंबर 2022 को हुए सौकीत सिंह उर्फ किट्टू के हत्या का आरोपी है। सौकीत की हत्या में उसने सरेंडर किया था जिसके बाद वह जमानत पर बाहर था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लालू सिंह क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसे शास्त्री नगर से गिरफ्तार किया। वहीं मनोज का भी अपराधिक इतिहास रहा है। जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story