Samachar Nama
×

Jamshedpur आशियाना सनसिटी में उत्साह से मनाया गया सावन महोत्सव
 

Jamshedpur आशियाना सनसिटी में उत्साह से मनाया गया सावन महोत्सव

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, आशियाना सनसिटी बालिगुमा में समाज की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी समाज की महिलाओं ने सावन गीत प्रस्तुत कर पर्व मनाया। इस अवसर पर गायन और नृत्य के अलावा विभिन्न मनोरंजन खेलों का भी आयोजन किया गया। संस्था की कंचन सिंह व निधि सिंह के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, संगीत, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता व रैम्प वॉक की प्रस्तुति दी. सुगंधा को सावन रानी की उपाधि दी गई थी। तनु, सोनल सराफ, आफरीन, अनामिका, श्वेता, रश्मि प्रकाश, तृप्ति आदि ने भी इस आयोजन में योगदान दिया। 

जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क !!!


 

Share this story