Samachar Nama
×

Jamshedpur एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा
 

Jamshedpur एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, झारखंड के जमशेदपुर में हत्या के एक मामले में 15 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है. जमशेदपुर की गागीडीह जेल में बंदियों ने उसी जेल के कैदी मनोज सिंह को पीट-पीट कर मार डाला था. घटना 25 जून 2019 की है, मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह का सदस्य था। एडीजे-4 ने 15 कैदियों को मौत की सजा सुनाई है। जमशेदपुर में पहली बार इतने लोगों को एक साथ मौत की सजा सुनाई गई है।

सभी दोषी कैदी गागीडीह जेल में बंद हैं। मौत की सजा पाने वालों में वासुदेव महतो, अरूप कुमार बोस, अजय मल्लाह, गोपाल तिरिया, श्यामू जोजो, शिव शंकर पासवान, गंगा खंडैत, जानी अंसारी, पंचानंद पात्रो, पिंकू पूर्ति, संजय दिघी, शरद गोप, राम राय सुरीन आदि शामिल हैं. शामिल। मृतक मनोज सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह का सदस्य था और उसे जेल में ही पीट-पीट कर मार डाला गया था। वह मैनिफट का रहने वाला था। 

जमशेदपुर न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story