Samachar Nama
×

जैसलमेर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला: वीडियो में जाने पैरों में लोहे की बेड़ियों से जकड़ी महिला को किया गया मुक्त

जैसलमेर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला: वीडियो में जाने पैरों में लोहे की बेड़ियों से जकड़ी महिला को किया गया मुक्त

राजस्थान के जैसलमेर जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को कथित तौर पर लंबे समय से पैरों में लोहे की भारी बेड़ियां डालकर घर में कैद रखा गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को बेड़ियों से मुक्त कराया, जिसके बाद उसे आजादी मिली।

यह मामला बड़ाबाग गांव स्थित भट्टों की ढाणी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान एक पैरा लीगल वॉलंटियर की नजर इस स्थिति पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

DLSA के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित पुरोहित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और महिला के पैरों में पड़ी लोहे की बेड़ियों को कटर की मदद से काटकर उसे मुक्त कराया।

महिला के आरोप, देवर पर गंभीर आरोप

मुक्त कराई गई महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे लंबे समय से बेड़ियां पहनाकर कैद में रखा गया था और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन अभी इन आरोपों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

पुलिस जांच और काउंसलिंग शुरू

अधिकारियों के अनुसा, महिला की काउंसलिंग की जाएगी ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। वहीं आरोपी देवर की तलाश शुरू कर दी गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी चल रही है।इसके अलावा, महिला के पति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरे मामले में उनकी क्या भूमिका रही है।

प्रशासन की सख्त नजर

इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। DLSA और पुलिस टीम मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में नसनी फैल गई है और लोग इस अमानवीय घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

Share this story

Tags