जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, वीडियो में देंखे मॉडल रह चुकी युवती की मौत
जयपुर में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान हर्षिल कालिया के रूप में हुई है, जो पहले मॉडल रह चुकी थीं और वर्तमान में स्टेज एंकरिंग का काम करती थीं।
सहेली के घर से लौटते समय हादसा:
जानकारी के अनुसार, हर्षिल कालिया देर रात अपनी सहेली के घर से वापस अपने घर लौट रही थीं। रात करीब 11:30 बजे वह कार से मानसरोवर स्थित अपने घर की ओर जा रही थीं।
कार बेकाबू होकर पलटी:
रास्ते में शिप्रापथ रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास एक मोड़ पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार में कार डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे का वीडियो आया सामने:
इस दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के पलटने की भयावह तस्वीरें देखी जा सकती हैं। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दी जानकारी:
एक्सीडेंट थाना (साउथ) के हेड कॉन्स्टेबल कैलाश के अनुसार, हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके में शोक का माहौल:
घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

