Samachar Nama
×

जयपुर में टैक्सी ड्राइवर की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री 24 घंटे में सुलझी, Uber से बुक की कैब, Blinkit से खरीदी रस्सी; फुटेज में देंखे दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में टैक्सी ड्राइवर की ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री 24 घंटे में सुलझी, Uber से बुक की कैब, Blinkit से खरीदी रस्सी; फुटेज में देंखे दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लूट और हत्या की साजिश पहले से रची थी। इसके लिए उन्होंने Uber ऐप से टैक्सी बुक की, Blinkit से रस्सी मंगवाई और पहले ही दो चाकू खरीदकर वारदात की पूरी तैयारी कर ली थी। पुलिस ने मामले में सुधांशु जांगिड़ और सोनू बैरवा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

Uber से बुक की टैक्सी, सुनसान इलाके में ले जाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले Uber ऐप के जरिए टैक्सी बुक की। इसके बाद चालक को बहाने से शहर के सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहुंचते ही दोनों ने पहले रस्सी से उसका गला घोंटने की कोशिश की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी शव को चेतन डूंगरी के पास फेंककर टैक्सी लेकर फरार हो गए।

Blinkit से मंगवाई रस्सी, पहले खरीदे थे दो चाकू

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्होंने Blinkit ऐप के जरिए रस्सी मंगवाई, जबकि विद्याधर नगर क्षेत्र से दो चाकू खरीदे थे। इन सामानों का इस्तेमाल हत्या के दौरान किया गया।पुलिस का कहना है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से पूर्व नियोजित (Pre-planned Murder) थी।

तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने Uber से बुकिंग की पूरी जानकारी जुटाई। ऐप से मिले डेटा, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सबूतों ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

24 घंटे में खुली हत्या की गुत्थी

घटना के सामने आने के बाद जयपुर पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई थीं। तकनीकी विश्लेषण और तेजी से की गई जांच के चलते पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या का मकसद केवल टैक्सी लूटना था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और इस तरह की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।जयपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को हाल के समय में ब्लाइंड मर्डर केस के सबसे तेज खुलासों में से एक बताया है। मामले की आगे की जांच जा है।

Share this story

Tags