Samachar Nama
×

गांधी सर्किल के पास चलती टैक्सी में लगी आग, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे कार जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गांधी सर्किल के पास चलती टैक्सी में लगी आग, एक्सक्लूसिव फुटेज में देंखे कार जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

जयपुर के गांधी सर्किल के पास मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे एक चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब ड्राइवर अमित धाबास अपनी कार की सर्विस कराकर लौट रहे थे। कार में सीएनजी किट लगी हुई थी और वाहन वर्ष 2025 में खरीदी गई थी। रास्ते में अचानक धुआं उठते देख चालक ने तुरंत गाड़ी को रोक दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वाहन जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि चालक समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित चालक अमित सोनी ने बताया कि वह बुधवार को संबंधित थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। ड्राइवर अमित ने कहा कि 17 लाख की गाड़ी को इस तरह जलता देखना उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं था।

यह घटना सीएनजी किट के इस्तेमाल से जुड़े सुरक्षा मुद्दों को भी उजागर करती है, क्योंकि ऐसी किट की वजह से आग लगने का खतरा अधिक होता है। वहीं, इस घटना के बाद लोग ऐसे वाहनों की सुरक्षा मानकों और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

Share this story

Tags