Samachar Nama
×

जयपुर में दुकान संचालक पर हमला: तलवार और कुल्हाड़ी से कार के शीशे तोड़े, फुटेज में देंखे दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में दुकान संचालक पर हमला: तलवार और कुल्हाड़ी से कार के शीशे तोड़े, फुटेज में देंखे दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में गेटोर की छतरियों के पास एक चाय-पानी की दुकान संचालित करने वाले व्यक्ति पर हमला और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 7 जून को नाहरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

डीसीपी नॉर्थ Karan Sharma ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया है कि दोपहर करीब 3 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला नितेश टांक अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और उस पर हमला किया।

आरोप है कि तीनों बदमाशों ने तलवार, कुल्हाड़ी और लोहे के पाइप से उसकी सेंट्रो कार के आगे और साइड के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के बाहर हथियार लहराते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Share this story

Tags