Samachar Nama
×

दिल्ली जाकर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, जानें क्या हुई बातचीत

दिल्ली जाकर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, जानें क्या हुई बातचीत

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर शाम दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचारों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। सीएम शर्मा ने क्रिसमस पर हुई बैठक की एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।

लोक गायिका बेगम बतूल को बधाई
इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा ने लोक गायिका बेगम बतूल और मशहूर उर्दू शायर शीन काफ निजाम को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'राजस्थान की प्रसिद्ध भजन एवं लोक मांडव गायिका बेगम बतूल को आज नई दिल्ली में कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत कुशलता और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं और लोक कलाओं की जीवंतता का भी प्रतिनिधित्व करती है।

शीन काफ निजाम को पद्मश्री मिलने पर बधाई।
एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, 'राजस्थान के प्रख्यात उर्दू शायर, आलोचक एवं साहित्यकार शीन काफ निजाम को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा और साहित्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है।

Share this story

Tags