Samachar Nama
×

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी: साइंस में 98.43%, कॉमर्स में 99.07% और आर्ट्स में 97.78% स्टूडेंट्स हुए पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी: साइंस में 98.43%, कॉमर्स में 99.07% और आर्ट्स में 97.78% स्टूडेंट्स हुए पास

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड प्रशासक महेशचंद शर्मा ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम एक साथ जारी किया।विज्ञान का परिणाम 98.43%, वाणिज्य का 99.07% और कला का 97.78% रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नागौर जिला कलेक्ट्रेट से जुड़े।इस साल परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से विज्ञान में 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य में 28 हजार 250, कला में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 विद्यार्थी थे।बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं। आखिरी परीक्षा 9 अप्रैल को हुई थी। विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द ही घोषित किया जाएगा, जिसकी तिथि भी जल्द ही घोषित की जाएगी।

पिछले साल का आरबीएसई 12वीं का परिणाम
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का तीनों संकायों में शानदार परिणाम रहा था। कॉमर्स में 26,622 विद्यार्थियों में से 98.95% सफल रहे, जिसमें 99.51% लड़कियां और 98.66% लड़के पास हुए।आर्ट्स में सबसे ज्यादा 5.78 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 96.88% विद्यार्थी पास हुए। इसमें 97.86% लड़कियां और 95.80% लड़के सफल हुए। साइंस में 2.60 लाख विद्यार्थियों में से 97.73% पास हुए, जिसमें 98.90% लड़कियां और 97.08% लड़के सफल हुए।

जल्द जारी होगा आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित होने वाला है। 4 अप्रैल तक आयोजित हुई 10वीं की परीक्षा में कुल 10 लाख 96 हजार 85 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।इसके साथ ही प्रवेशिका में 7,324 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3,910 विद्यार्थी शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने इस बोर्ड परीक्षा में आवेदन किया था।

सबसे खास- इस रिजल्ट में शहीदों के परिवारों के बच्चों की कहानी भी बताई जाएगी।जिन विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे अपना नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल का नाम के साथ-साथ अपनी जिलेवार फोटो भी इन नंबरों पर साझा करें।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 12वीं और 10वीं के नतीजे इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड प्रशासन सबसे पहले 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य के नतीजे घोषित करेगा। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड मई के आखिरी सप्ताह में सभी नतीजे जारी करने की तैयारी में है।

Share this story

Tags