Samachar Nama
×

राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव, भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से राहत, वीडियो में देंखे 11 जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम का बड़ा बदलाव: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से राहत, वीडियो में देंखे 11 जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को सोमवार को अचानक राहत मिली जब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से राज्य के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।राजस्थान के चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर और अलवर जैसे जिलों में आसमान में घने बादल छा गए और धूलभरी तेज हवाओं ने लोगों को प्रभावित किया। मौसम के इस अचानक बदलाव ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट लाकर राहत दी, वहीं धूलभरी आंधी ने कई जगहों पर सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित किया।

राज्य सरकार ने भी बढ़ती गर्मी और लू की स्थि को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। जिला कलेक्टर्स को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर सकें, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।इसी बीच जैसलमेर में अप्रैल महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो एक नया रिकॉर्ड बन गया है। वहीं राजधानी जयपुर में दिन और रात के तापमान में सामान्य से लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी का असर अभी भी बरकरार है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम अर रहने की संभावना है। विभाग ने 28 अप्रैल के लिए राज्य के 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण इस तरह का अचानक मौसम परिवर्तन आम है, लेकिन इससे जहां एक तरफ तापमान में गिरावट आती है, वहीं तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना रहता है। फिलहाल राजस्थान में मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दी है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ही सतर्क बने हुए हैं।

Share this story

Tags