जयपुर में लिव-इन पार्टनर से ठगी और चोरी का मामला: गहने-कैश लेकर फरार, वीडियो में जाने ब्लैकमेलिंग और रेप केस की धमकी का आरोप
राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लिव-इन पार्टनर पर घर का सामान, गहने और नकदी चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। साथ ही पीड़ित ने ब्लैकमेलिंग और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का भी दावा किया है।
लिव-इन रिलेशन से शुरू हुई कहानी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित और आरोपी युवती साल 2024 में 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। दोनों एक साथ एक घर में रह रहे थे, जबकि पीड़ित अपने काम पर चला जाता था।
घर खाली कर फरार होने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि एक दिन जब वह सुबह काम पर गया था, तब पीछे से आरोपी युवती ने घर का पूरा सामान लोडिंग वाहन में भरकर चोरी कर लिया। शाम को लौटने पर घर पूरी तरहखाली मिला।घर से सोने-चांदी के गहने, करीब 30 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान गायब था।
ब्लैकमेलिंग और धमकी का आरोप
मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ित के अनुसार, जब उसने युवती को फोन किया तो उसे दो लाख रुपए की मांग की गई। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर युवती ने झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी।इसके अलावा, जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे पीड़ित मानसिक रूप से परेशान है।
दूसरे संबंधों का भी दावा
पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि आरोपी युवती का किसी अन्य युवक से भी संबंध था, जिसकी वजह से विवाद बढ़ा और मामला बिगड़ गया।
पुलिस जांच में मामला
फिलहाल यह मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच जारी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

