Samachar Nama
×

जयपुर नगर निगम का ‘अमृत सेवा अभियान’, निर्जला वीडियो में देंखे एकादशी पर शहरभर में मिलेगा शीतल पेय और फलाहार

जयपुर नगर निगम का ‘अमृत सेवा अभियान’, निर्जला वीडियो में देंखे एकादशी पर शहरभर में मिलेगा शीतल पेय और फलाहार

भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने और सेवा की भावना को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जयपुर नगर निगम ने विशेष पहल की है। निर्जला एकादशी के अवसर पर 25 जून को पूरे शहर में ‘अमृत सेवा अभियान’ चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत जयपुर के विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल, शरबत, जूस, छाछ और फलाहार वितरित किया जाएगा। नगर निगम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाना और सामाजिक सेवा को प्रोत्साहित करना है।नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की सोच से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से सेवा कार्यों को एक जनभागीदारी आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, अस्पतालों के आसपास और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्वयंसेवक भी सहयोग करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके।नगर निगम का मानना है कि निर्जला एकादशी जैसे अवसर पर इस प्रकार की पहल न केवल सामाजिक सेवा को बढ़ावा देती है, बल्कि आमजन में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना भी मजबूत करती है।फिलहाल अभियान की तैयारियां पूरी की जा रही हैं और नगर निगम ने सभी जोनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

Share this story

Tags