Samachar Nama
×

जयपुर में बिजनेसमैन से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी, वीडियो में जाने वॉट्सऐप कॉल पर धमकी- ‘चार दिन की जिंदगी जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा’

जयपुर में बिजनेसमैन से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी, वीडियो में जाने वॉट्सऐप कॉल पर धमकी- ‘चार दिन की जिंदगी जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा’

जयपुर में एक बिजनेसमैन को वॉट्सऐप कॉल कर 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कारोबारी को चार दिन के भीतर 1 करोड़ रुपए देने के लिए कहा। रकम नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बस्सी निवासी बिजनेसमैन का ऑफिस जवाहर सर्किल इलाके के गोकुल वाटिका में है। 18 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की मांग की और कहा कि चार दिन के भीतर रकम उसके बताए स्थान पर पहुंचा दे।

आरोप है कि कॉल करने वाले ने पैसे नहीं देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि चार दिन की जिंदगी जी ले, पांचवां दिन नहीं देख पाएगा। धमकी देने वाले ने कारोबारी के बच्चों को लेकर भी डराने की कोशिश की और कहा कि बच्चे अनाथ हो जाएंगे।

घटना के बाद कारोबारी और उसका परिवार डर गया। पीड़ित ने शनिवार सुबह जवाहर सर्किल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट में पटवारी रविंद्र कुमार महावर पर दोस्तों के साथ मिलकर धमकाने का आरोप लगाया गया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वॉट्सऐप कॉल से जुड़े तथ्यों और आरोपी की पहचान के साथ धमकी के पीछे की वजह की भी जांच कर रही है। कारोबारी की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
::

Share this story

Tags