जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद इंडिगो फ्लाइट ने लिया गो-अराउंड, वीडियो में जाने 43 लोग थे सवार
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की एक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक गो-अराउंड करना पड़ा। उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7516 ने रनवे पर टचडाउन किया, लेकिन इसके तुरंत बाद पायलट ने लैंडिंग को अबॉर्ट करते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। विमान ने करीब 20 मिनट तक अतिरिक्त राउंड पूरा किया और इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।इस दौरान विमान में सवार यात्रियों की कुछ देर के लिए सांसें अटक गईं। फ्लाइट में कुल 39 यात्री और 4 क्रू मेंबर, यानी 43 लोग सवार थे। हालांकि, दोबारा लैंडिंग के बाद सभी के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई।
रनवे छूने के बाद दोबारा हवा में उठा विमान
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7516 उदयपुर से जयपुर के लिए संचालित होती है और आमतौर पर दोपहर करीब 12:50 बजे जयपुर पहुंचती है। गुरुवार को विमान ने करीब 12:42 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया।विमान रनवे को टचडाउन कर चुका था, लेकिन इसी दौरान पायलट ने लैंडिंग को रोकने का फैसला किया। विमान ने दोबारा टेकऑफ किया और एयरपोर्ट के ऊपर करीब 20 मिनट तक अतिरिक्त राउंड पूरा किया। इसके बाद विमान ने करीब 1 बजे सुरक्षित रूप से लैंडिंग की।
क्या होता है गो-अराउंड?
एविएशन में गो-अराउंड उस प्रक्रिया को कहा जाता है, जब पायलट लैंडिंग के अंतिम चरण में विमान को रनवे पर उतारने के बजाय दोबारा हवा में ले जाने का फैसला करता है। यह फैसला कई परिचालन कारणों से लिया जा सकता है और इसे विमान संचालन की निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है।इस मामले में भी पायलट ने टचडाउन के बाद लैंडिंग को अबॉर्ट किया और विमान को फिर से हवा में उठा लिया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गो-अराउंड का सटीक कारण क्या था।
43 लोग थे विमान में सवार
फ्लाइट में उस समय 39 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर मौजूद थे। अचानक विमान के दोबारा हवा में उठने से यात्रियों को कुछ देर के लिए चिंता हुई, लेकिन करी 20 मिनट बाद विमान ने दोबारा जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।फिलहाल इस बात का इंतजार है कि एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से गो-अराउंड के पीछे की आधिकारिक वजह क्या बताई जाती है। हालांकि, विमान का दोबारा सुरक्षित रूप से लैंड करना यात्रियों के लिए राहत की बात रही।

