वीडियो में जाने मिस राजस्थान 2026 के आखिरी ऑडिशन में दिखा ग्लैमर और टैलेंट का जलवा, 1300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘मिस राजस्थान 2026’ के अंतिम ऑडिशन में इस बार प्रदेशभर की प्रतिभाशाली युवतियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और ग्लैमर का शानदार प्रदर्शन किया। जयपुर में आयोजित इस ग्रैंड ऑडिशन में करीब 1300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां पूरे दिन उत्साह और सपनों का रंगीन माहौल देखने को मिला।Miss Rajasthan 2026 का आयोजन फ्यूजन ग्रुप की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस साल प्रतियोगिता को लेकर युवतियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे राजस्थान से 6500 से अधिक गर्ल्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जो इस कॉन्टेस्ट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
जयपुर के 200 फीट रोड स्थित एक होटल में आयोजित इस अंतिम ऑडिशन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन राउंड और टैलेंट प्रेजेंटेशन के जरिए जजों को प्रभावित करने की कोशिश की। ऑडिशन के दौरान फैशन, कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी का शानदार मेल देखने को मिला। कई प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनैलिटी, कम्युनिकेशन स्किल्स और स्टाइल से खास पहचान बनाई।इससे पहले आयोजित पहले ऑडिशन में भी करीब 1200 युवतियों ने भाग लिया था। आयोजकों का कहना है कि हर साल की तुलना में इस बार प्रतिभागियों की संख्या और उनका आत्मविश्वास दोनों ज्यादा देखने को मिले हैं।
ऑडिशन स्थल पर सुबह से ही प्रतिभागियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कोई मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना लेकर पहुंची थी तो कोई खुद को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से इस मंच का हिस्सा बनी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली युवतियों ने कहा कि मिस राजस्थान जैसा प्लेटफॉर्म उन्हें अपने टैलेंट को दुनिया के सामने लाने का अवसर देता है।कार्यक्रम के दौरान फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञ और जज भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। जजों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और मंच पर प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया।
आयोजकों के मुताबिक, चयनित प्रतिभागियों को आगे ग्रूमिंग सेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा। मिस राजस्थान प्रतियोगिता को लंबे समय से राज्य की सबसे बड़ी ब्यूटी और टैलेंट प्रतियोगिताओं में गिना जाता है और यहां से कई प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं। ऑडिशन के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर ग्लैमर और उत्साह का खास माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों, आत्मविश्वास से भरे चेहरों और कैमरों की चमक के बीच यह आयोजन युवतियों के सपनों को नई उड़ान देता नजर आया।

