Samachar Nama
×

जयपुर में हाईप्रोफाइल हनीट्रैप का खुलासा, फुटेज में जाने बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठने वाली युवती गिरफ्तार

जयपुर में हाईप्रोफाइल हनीट्रैप का खुलासा, फुटेज में जाने बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठने वाली युवती गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी युवती को गिरफ्तार किया है, जिस पर बिजनेसमैन को प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों की उगाही करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर धीरे-धीरे लाखों रुपए ऐंठे और बाद में रेप केस में फंसाने की धमकी देकर और पैसे मांगने लगी।मामला सांगानेर इलाके के 42 वर्षीय बिजनेसमैन से जुड़ा है। पीड़ित कारोबारी ने जुलाई 2025 में महेश नगर थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी यु ने साल 2017 में उनकी कंपनी में समर इंटर्नशिप की थी। इंटर्नशिप के बाद उसने कंपनी में नौकरी भी शुरू कर दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, युवती लगातार सोशल मीडिया के जरिए बिजनेसमैन से संपर्क करने की कोशिश करती रही। जब कारोबारी ने उस पर ध्यान नहीं दिया तो उसने उसकी पत्नी से दोस्ती कर ली और घर आने-जाने लगी। इसी दौरान उसने परिवार के करीब पहुंचकर कारोबारी को कथित तौर पर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।पीड़ित का आरोप है कि युवती ने शादी का झांसा देकर भावनात्मक दबाव बनाया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे वसूल शुरू कर दिए। कारोबारी का कहना है कि कई वर्षों में युवती ने उससे करीब 90 लाख रुपए ऐंठ लिए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब बिजनेसमैन ने आगे पैसे देने से मना कर दिया तो युवती ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी युवती ने कथित तौर पर 50 लाख रुपए की और मांग की। पीड़ित ने खुद को लगातार ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल चैट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाला गया। पुलिस को शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग और पैसों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले।

जयपुर पुलिस ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस पूरे नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी युवती ने पहले भी किसी अन्य व्यक्ति को इसी तरह निशाना बनाया था या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और बैंक खातों की जांच से कई और खुलासे हो सकते हैं।

इस हाईप्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें और ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल आरोपी युवती से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Share this story

Tags