जयपुर में लगेगा हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू, खुद कप्तान करेंगी अनावरण; वीडियो में जाने RIC में शुक्रवार को होगा कार्यक्रम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू अब जयपुर में लगाया जाएगा। नाहरगढ़ स्थित हिस्टॉरिका म्यूजियम की ओर से तैयार की गई यह प्रतिमा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में प्रदर्शित की जाएगी। खास बात यह है कि खुद हरमनप्रीत कौर शुक्रवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण करेंगी। पहली बार इसे आम लोगों के सामने पेश किया जाएगा।भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाली कप्तान को समर्पित यह प्रतिमा उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और उपलब्धियों को दर्शाएगी। इसे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।
वर्ल्ड कप जीत के बाद हुई थी स्टेच्यू बनाने की घोषणा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में पहला ICC विमेंस वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर वैक्स म्यूजियम की ओर से हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार करने की घोषणा की गई थी।अब करीब एक साल की तैयारी और मेहनत के बाद यह प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। इसे जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में स्थापित किया जाएगा।
शुक्रवार को पहली बार आम लोग देख सकेंगे प्रतिमा
हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस दौरान खुद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मौजूद रहेंगी और प्रतिमा का अनावरण करेंगी।इस आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है। हरमनप्रीत का जयपुर आकर खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण करना कार्यक्रम को और खास बना रहा है।
संघर्ष और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक होगी प्रतिमा
हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। उनकी इस उपलब्धि ने महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई।जयपुर में तैयार किया गया उनका वैक्स स्टेच्यू इसी ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मान देने की पहल है। यह प्रतिमा महिला खिलाड़ियों के संघर्ष, मेहनत और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों की लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

