Samachar Nama
×

जयपुर में बजरी सप्लायर की दुकान पर फायरिंग और तोड़फोड़, फुटेज में देंखे पुरानी रंजिश में आधी रात को किया हमला, 36 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

जयपुर में बजरी सप्लायर की दुकान पर फायरिंग और तोड़फोड़, फुटेज में देंखे पुरानी रंजिश में आधी रात को किया हमला, 36 घंटे में मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

जयपुर के नारायण विहार इलाके में बजरी सप्लायर की दुकान पर तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने के लिए फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नारायण विहार थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की संयुक्त टी ने वारदात के 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सचिन शर्मा सहित उसके दो साथियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा निवासी सेक्टर-17, प्रताप नगर, अनुपम सिंह निवासी भरतपुर, हाल निवासी प्रताप नगर और अभिषेक शर्मा निवासी वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 17 नवंबर को महेंद्र प्रताप सिंह भाटी ने नारायण विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि वह नारायण विहार के बी-ब्लॉक में हरिओम धर्म कांटे के पास स्थित निरंकार बजरी सप्लायर्स की दुकान पर काम करता है।

काम से हटाने के बाद रखने लगा था रंजिश

शिकायत के अनुसार, सचिन शर्मा पहले इसी बजरी सप्लायर की दुकान पर काम करता था। बाद में उसे काम से हटा दिया गया था। इसी बात को लेकर वह दुकान संचालकों और वहां काम करने वाले लोगों से रंजिश रखने लगा था।आरोप है कि 17 नवंबर की रात करीब 12 बजे सचिन शर्मा दुकान पर पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दुकान के बाहर खड़े लोडिंग 407 वाहनों में तोड़फोड़ की। साथ ही धमकी देकर मौके से चला गया।

सुबह 4 से 5 बजे साथियों के साथ दोबारा पहुंचा

पहली घटना के कुछ घंटे बाद सचिन शर्मा अपने 4-5 साथियों के साथ फिर दुकान पर पहुंचा। यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई गई है। आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी।गाड़ी में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर दुकान के अंदर मौजूद महेंद्र प्रताप सिंह भाटी बाहर आने लगे। इसी दौरान सचिन और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई।

संयुक्त टीम ने 36 घंटे में पकड़े आरोपी

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। नारायण विहार थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सचिन शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही वारदात में शामिल अन्य साथियों की भूमिका और फायरिंग में इस्तेमाल किए गएहथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है।

Share this story

Tags