'कांग्रेस ने 90 से ज़्यादा बार संविधान की धज्जियां उड़ाई' मंत्री जोगाराम बोले - घोटाले पर कार्रवाई से कांग्रेसियों के अंदर डर

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने 90 से अधिक बार संविधान का उल्लंघन किया है। 60 साल तक संविधान के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस अब उसे बचाने का नाटक कर रही है। आज वह संविधान बचाने का झूठा ढोंग कर रही है। जहां तक कंवरलाल मीना विधायक प्रकरण की बात है तो यह मामला विधानसभा अध्यक्ष के पास है, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसी पर कोई दबाव नहीं है।
उन्होंने कहा, "विधानसभा अध्यक्ष ने अब तक के अपने पूरे कार्यकाल में संवैधानिक गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए काम किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने उनकी मंशा पर सवाल उठाया है, जबकि सभी जानते हैं कि अध्यक्ष नियमों का पालन करने और संवैधानिक सीमाओं में रहने के लिए जाने जाते हैं।"
"नियम तोड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है"
उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर संसदीय परंपराओं और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जो कांग्रेस की पुरानी आदत है। जब अशोक गहलोत ने अपनी सरकार गिरने के डर से स्थगन की फाइल राजभवन नहीं भेजी थी, उस समय उन्हें नियम क्यों याद नहीं आए? आज कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्यपाल के पास जा रही है, जबकि इसी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में राज्यपाल जैसी संस्था का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
पटेल ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ बोलना कांग्रेस की आदत बन गई है। मुद्दाविहीन राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता हताशा में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
'कांग्रेस भाई-भतीजावाद की पार्टी है'
जोगाराम पटेल ने कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस अपने शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देश पर काम कर रही है। दरअसल, भ्रष्टाचार और घोटाले के मामलों में शीर्ष कांग्रेस नेताओं के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर कांग्रेसजनों में भय है। इसलिए वे देशभर में संविधान बचाने का नाटक करके जांच को प्रभावित करना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की भावना से काम करने वाली पार्टी है और कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी है।