Samachar Nama
×

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच झड़प, सफाई को लेकर विवाद बढ़ा; वीडियो में जाने FIR दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच झड़प, सफाई को लेकर विवाद बढ़ा; वीडियो में जाने FIR दर्ज

जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जेल के भीतर सफाई व्यवस्था को लेकर शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और देखते ही देखते बंदियों के बीच मारपीट हो गई।

जेल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए झगड़ रहे बंदियों को काबू में किया और घायल बंदी का प्राथमिक उपचार भी कराया गया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने रविवार शाम को जेल प्रहरी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। हेड कॉन्स्टेबल कल्लाराम ने बताया कि जेल के प्रहरी योगेश कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार, जयपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर-2 की बैरक-1 में विचाराधीन बंदियों को रखा गया है। इसी बैरक में सी-स्कीम निवासी मनीष अजमेरा उर्फ मोंटू भी बंद है। बताया गया कि शुक्रवार करीब 11 बजे बैरक में सफाई को लेकर मनीष अजमेरा और अन्य बंदियों के बीच कहासुनी हो गई थी।बहस बढ़ने पर मामला गाली-गलौज और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। फिलहाल जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है और बैरक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।

Share this story

Tags