Samachar Nama
×

जयपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट, एक्सक्लूसिव वीडियो में देंखे मंदिर से लौटते समय बदमाश ने सड़क पर पटककर छीनी सोने की चेन और टॉप्स

जयपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट, एक्सक्लूसिव वीडियो में देंखे मंदिर से लौटते समय बदमाश ने सड़क पर पटककर छीनी सोने की चेन और टॉप्स

जयपुर के सोडाला इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए एक बदमाश ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि लाखों रुपए के सोने के गहने लूटकर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला मंदिर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बदमाश ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उनके कानों में पहने सोने के टॉप्स तथा गले में पहनी सोने की चेन छीन ली।

बताया जा रहा है कि लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4 लाख 23 हजार रुपए है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश की करतूत साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से सड़क पर पटक दिया। महिला खुद को बचाने और मदद के लिए लगातार चिल्लाती रही, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही बेहद कम थी।

बदमाश ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के कानों से सोने के टॉप्स और गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने महिला की मदद की और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर शहर में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share this story

Tags