Samachar Nama
×

Indore नगर निगम का नया प्लान:आवासीय का व्यावसायिक उपयोग करने वालों का होगा सर्वे
 

Indore नगर निगम का नया प्लान:आवासीय का व्यावसायिक उपयोग करने वालों का होगा सर्वे

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, नगर निगम की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बकायादारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। निगम ने ऐसे प्रयास भी शुरू कर दिए हैं, जहां से आय को बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में गुरुवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्किंग, संपत्ति कर, आवासीय जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने वालों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान, राजेश उदावत, राकेश जैन, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, आरएस देवड़ा उपस्थित थे।

महापौर ने शासकीय विभागों की राजस्व की बकाया सूची को लेकर चर्चा करने के साथ जलकर को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जोनवार समीक्षा की। जीआईएस सर्वे पर भी बात हुई। नवीन संपत्तियों के खाते खोलने के साथ ही नए खातों से राजस्व प्राप्ति की सूची पर बात की गई। यह मुद्दा भी उठाया कि आवासीय उपयोग की अनुमति के बावजूद जहां व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, ऐसी संपत्तियों का वार्ड वार सर्वे किया जाए।

सूची में 50 हजार से अधिक के बकायादार

{ठोस अपशिष्ट में 75% से कम वसूली वाले वार्ड लेंगे।

{बाजार विभाग की दुकानों के किराए व कमाई की समीक्षा।

{लाइसेंस नवीनीकरण व नए लाइसेंस, लीज आवंटन, फ्री होल्ड के प्रकरण पर भी चर्चा।

{गुमटियों से मिलने वाले राजस्व, अस्थायी दुकानों के पंजीयन, ठेलों से मिलने वाले राजस्व की समीक्षा।

{जोनवार खाली जमीन, मालिकाना हक, प्रशासन से भूमि के आवंटन पर चर्चा।

इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story