Samachar Nama
×

Indore महिला के रूप में अलग-अलग भूमिका निभाने वाली नारियों का किया सम्मान
 

Indore महिला के रूप में अलग-अलग भूमिका निभाने वाली नारियों का किया सम्मान

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, महिला दिवस के मौके पर मां अहिल्या सेवा संस्था द्वारा बीते शनिवार नारी शक्ति अवार्ड का आयोजन हुआ. शहर की एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में घर की बेहतरीन नारियों का सम्मान किया गया.

संस्था की प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. आरती मेहरा और रश्मि बाकीवाला ने बताया कि इस मौके पर प्रतिभाशाली 60 घरेलू नारियों का सम्मान किया गया. उनका मानना है कि यूं तो हर वर्ष नामी हस्तियों या महिलाओं का सम्मान हर महिला दिवस पर कई संस्थाओं द्वारा किया जाता है, लेकिन हमारी संस्था द्वारा इस वर्ष घरेलू महिलाओं का सम्मान करने का निश्चय किया. जिससे एक मा,ं पत्नी, बहन, बेटी और बहू आदि की भूमिका में रहकर समाज में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मान मिल सकें. संस्था द्वारा 75 महिलाओं का सम्मान किया गया. इसमें कई महिलाएं डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और सामान्य घरेलू महिला होते हुए भी समाज में अपना सराहनीय योगदान दे रहीं हैं. मां देवी अहिल्या सेवा संस्था की उपाध्यक्ष आसमा मल्होत्रा ने बताया कि शहर की 75 महिलाओं का सम्मान 5 सदस्यों की समिति ने किया. संचालन दीपिका मल्होत्रा ने किया. संयोजन उमा झंवर, पिंकी मल्होत्रा ने किया. आभार संध्या दवे ने माना. संस्था का उद्देश्य दिव्यांग और मानसिक विक्षिप्त बच्चों के हुनर को निकालना और उसे निखारना है.

इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story