Samachar Nama
×

Indore डॉक्टर की बुजुर्ग मां के साथ वारदात:सोने की चैन और कंगन पर किया हाथ साफ

Indore डॉक्टर की बुजुर्ग मां के साथ वारदात:सोने की चैन और कंगन पर किया हाथ साफ


मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, इंदौर के मल्हारगंज इलाके में एक डॉक्टर की मां के साथ दो बदमाशों ने वारदात को अजांम दिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात का डर बताते हुए बुजुर्ग महिला को बातों में लगाया और उनके पर्स में जेवर रखने की बात कही। महिला ने कुछ दूरी पर जाकर पर्स खोला तो उसने जेवर नहीं थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक घटना अमेरिकन ऑप्टीशन शॉप के सामने विध्याचंल नगर मेन गेट की है। 82 साल की बुजुर्ग महिला कमलाबाई जैन सुबह मंदिर से दर्शन कर घर जा रही थी। इस दौरान दो लड़के उनके पास पहुंचे। लड़कों ने कहा कि आगे चोरी की वारदात हो रही है। आप सोने के जेवर उताकर पर्स में रख लो।

इसके बाद आरोपियों ने डेढ़ तोला सोने की चेन और तीन तोला सोने के कंगन अपने हाथ से उतरवाएं। एक पुडिया में बांधकर पर्स में रखे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। कमलाबाई जैन ने कुछ देर बाद पर्स खोला तो उसमें चेन और कंगन नहीं मिले। बाद में उन्होंने अपने बेटे को जानकारी दी। शाम को थाने आकर मामले में केस दर्ज कराया है। कमलबाई के बेटे पेशे से डॉक्टर हैं। उनकी पैथोलॉजी लैब भी है।

इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story