मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क,इंदौर में रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग गेर निकलेगी। इस पर रंगपंचमी 30 मार्च रहेगी। इस बार गेर के रंग-बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल भी की जा रही है। गेर मार्ग के अनेक भवनों की बालकनी/छतों पर बैठकर आप पूरे गेर का आनंद ले सकेंगे। इसकी बुकिंग के लिये कलेक्टर आशीष सिंह ने एक मोबाइल एप भी लांच किया। इंदौर की गेर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल कराए जाने के प्रयास भी किये जा रहे हैं।
कलेक्टर सिंह की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी ऑफिस में आयोजित बैठक में इंदौर गेर-2024 एप किया गया। इस एप के माध्यम से नि:शुल्क बुकिंग कराई जा सकेगी। गेर मार्ग के 9 भवनों को मेहमानों के बैठने के लिये चिन्हित किया गया है। इन भवनों में बैठक क्षमता लगभग 200 रहेगी। लॉच किए गए एप में नाम, मोबाइल नम्बर और आईडी प्रुफ के साथ बुकिंग कराई जा सकेगी। व्यक्ति के दस्तावेज के सत्यापन के बाद उसे कन्फर्मेंशन का मेसेज दिया जाएगा। प्रत्येक भवनों पर वॉलिंटियर की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर मार्ग पर तैयारियों का जायजा लिया
रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर की व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर आयोजकों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेर मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गेर मार्ग की बांधाएं हटाने के लिये भी निर्देशित किया। गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी जायेगी।
इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!

