Samachar Nama
×

Indore में दिन के तापमान में 3 डिग्री का उछाल

Indore में दिन के तापमान में 3 डिग्री का उछाल

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क, इंदौर में फरवरी माह का तापमान जनवरी की तर्ज पर बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा उछाल आया है। रात के तापमान में भी तीन दिनों से इजाफा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो-तीन दिनों बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसी कारण तापमान में और इजाफा हो सकता है।

रविवार को दिन का तापमान 25.5 (-3) डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को सुबह ठण्ड थी लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ने लगा। फिर 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा रही और बीच-बीच में बादल भी छाए। इस दौरान तापमान 28.6 (सामान्य) रिकॉर्ड किया गया। रात में भी तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी रही। तापमान 15.1 (+3) डिग्री रिकॉर्ड किया गया और ठण्ड का असर कम रहा।

इंदौर न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story