Samachar Nama
×

Hisar सुभाष बराला हरियाणा से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार:दिल्ली से जारी हुई लिस्ट

Hisar सुभाष बराला हरियाणा से BJP के राज्यसभा उम्मीदवार:दिल्ली से जारी हुई लिस्ट

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, हरियाणा की राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नए फेस का ऐलान कर दिया है। इस बार हरियाणा से सुभाष बराला भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हाल ही में दिल्ली में 2 दिन के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मीटिंग के बाद इसकी NOC मिली थी।

इस सीट को लेकर हरियाणा से दो बड़े चेहरों की इस सीट के लिए चर्चा चली थी। इनमें सबसे पहला नाम सुभाष बराला और दूसरा नाम राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देख रहे ओम प्रकाश धनखड़ का नाम था। CM मनोहर लाल अपने नजदीकी सुभाष बराला की पैरवी कर रहे थे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को राज्यसभा भेजने के पक्ष में हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर भाजपा किसी एक नाम के साथ चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।

विधानसभा हारने के बाद बने चेयरमैन

2019 में हुए विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सीएम मनोहर लाल ने सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमैन बना दिया। इससे पहले बराला हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चूंकि बराला सीएम मनोहर लाल के काफी करीबी हैं, इसलिए इस बार सीएम ने खुद ही उनके नाम को लेकर लॉबिंग की। इस कारण उन्होंने प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा खुद चर्चा की।


हिसार न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story