Samachar Nama
×

Haridwar भीड़ बढ़ने पर वनवे ट्रैफिक चलेगा

Haridwar भीड़ बढ़ने पर वनवे ट्रैफिक चलेगा
उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क चारधाम यात्रा और यात्री सीजन के मद्देनजर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। दबाव अधिक होने पर शहर क्षेत्र में वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी। शुक्रवार को ट्रायल किया गया। वनवे व्यवस्था लागू करने को लेकर पुलिस अधिकारी शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने रुट का भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण भी हटवाए। इसके बाद ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई रिक्शा की यूनियन के पदाधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में तय हुआ कि शुक्रवार से शिवमूर्ति चौक से होकर ऑटो रिक्शा, विक्रम और ई रिक्शा सीधे जा सकेंगे लेकिन उनकी वापसी पोस्ट ऑफिस तिराहा, रजिस्ट्री तिराहा, गुजरावाला, चंडी चौक होकर होगी। चंडी चौक से ललतारौ पुल वाल्मिकी चौक के बीच भी वाहन नहीं जा सकेंगे। उन्हें हाईवे से देवपुरा चौक होते हुए ललतारौपुल की तरफ आना होगा। यातायात निरीक्षक सुशील रावत की अगुवाई में ट्रायल भी किया गया। बैठक में सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ यातायात नताशा सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात सुशील रावत, उप निरीक्षक यातायात अरविन्द सिंह राणा, एसएसआई सतेन्द्र सिंह, मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे। सीओ सिटी ने बताया कि यह व्यवस्था भीड़ का दबाव अधिक होने पर लागू होगी। गर्मी के सीजन को देखते हुए भीड़ का दबाव वीकेंड पर होने लगा है। इसलिए रोजाना वनवे व्यवस्था को समय समय पर लागू कराया जाता रहेगा।हरिद्वार न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story