Samachar Nama
×

Gurugram सत्यम उपाध्याय को नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद के साथ दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में सत्यम ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी

गुरुग्राम न्यूज डेस्क।। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पेशेवर गायक के खिताब से नवाजे गए गुरुग्राम के सत्यम उपाध्याय को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंगलवार को हलद्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्यम ने मुख्यमंत्री को अपने नये प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि वह जनसंचार की पढ़ाई के साथ-साथ संगीत के क्षेत्र में भी प्रयास कर रहे हैं।

सत्यम की मां डाॅ. सविता उपाध्याय ने कहा कि सत्यम ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके नाम चार विश्व रिकॉर्ड हैं. उन्हें हिंदुस्तान गौरव अवॉर्ड, भारत गौरव रतन अवॉर्ड, भारत श्री अवॉर्ड, राजीव गांधी एक्सीलेंस अवॉर्ड, इंडिया अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनका कहना है कि सत्यम ऑल इंडिया रेडियो, रेडियो मानव रचना और दूरदर्शन के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है.

आपको बता दें कि सत्यम उपाध्याय ने 11 साल की उम्र में अपना पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया है और लगातार अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने हरियाणा, दिल्ली, हरिद्वार और उत्तराखंड के ऋषिकेश, गुजरात, ओडिशा, जयपुर, बनारस, राजस्थान, मुंबई समेत कई जगहों पर भी अपनी प्रस्तुति दी है।

हरियाणा न्यूज डेस्क​।। 

Share this story

Tags