Samachar Nama
×

Gorakhpur 10 लाख लोगों को पहली डोज का लक्ष्य

Gorakhpur 10 लाख लोगों को पहली डोज का लक्ष्य

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क कोविड टीकाकरण को लेकर एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा पूरी ताकत झोंकने जा रहा है। अभी लगभग 10 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें एक भी डोज नहीं लग पाई है। ऐसे लोगों को खोजने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। अब रोज ढाई सौ से अधिक बूथों का संचालन कर लोगों को टीका लगाने की कोशिश की जाएगी।


जिले में अभी साढ़े 24 लाख लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है और करीब 12 लाख लोगों को दोनों डोज लगी है। अगले माह से बच्चों की वैक्सीन आने की उम्मीद है। अभी स्वास्थ्य विभाग 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का ही टीकाकरण पूरा नहीं कर पाया है जबकि अक्टूबर में ही सभी को टीका लगा देने का लक्ष्य रखा गया था।


टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। उस समय न तो पर्याप्त वैक्सीन मिल रही थी और न ही बड़ी संख्या में बूथ संचालित हो पा रहे थे। मार्च में आम नागरिकों का टीकाकरण शुरू होने के बाद पहले टीका लगवाने को मारामारी मची थी। बूथों पर भीड़ उमड़ रही थी, वैक्सीन की कमी के चलते काफी संख्या में लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता था। अनेक जगहों पर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई। अब पर्याप्त वैक्सीन मिल रही है बूथों की संख्या भी ढाई सौ तक बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद लोग टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। गांव-गांव स्वास्थ्य टीमें जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
गोरखपुर न्यूज़ डेस्क

Share this story