Samachar Nama
×

Gopalganj रेलवे मजदूर यूनियन ने जंक्शन पर किया प्रदर्शन

Dharamashala कांगड़ा के देहरा में ABVP का विरोध प्रदर्शन हिमाचल यूनिवर्सिटी के खिलाफ धरना और नारेबाजी

बिहार न्यूज़ डेस्क वाराणसी मंडल के क्लास वन स्टेशन छपरा जंक्शन पर  सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मचारी व यूनियन के नेताओं ने रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छपरा जंक्शन पर जमकर प्रदर्शन किया. यूनियन के नेताओं ने कहा कि पॉइंट्स मैन व स्टेशन मास्टर के ड्यूटी रोस्टर को 12 घंटा से घटकर 8 घंटे किया जाए. मजदूर यूनियन वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री एन बी सिंह व मंडल के वरिष्ठ यूनियन के नेताओं का जोरदार स्वागत प्लेटफार्म पर माला पहनकर किया गया. यूनियन के मंडल मंत्री के साथ उनकी टीम का दौरा हुआ. सबसे पहले यूनियन के पदाधिकारियों ने आर आर आई पैनल पर गए, वहां कार्यरत स्टेशन मास्टरो ने अपनी समस्याओं से अवगत कराए, उसके बाद यूनियन के पदाधिकारी छपरा कोचिंग डिपो, कैरेज एंड वैगन ऑफिस पहुंचे, वहां सभी कर्मचारीयों को हो रहे परेशानियों से निजात दिलवाने की बात कही. वाराणसी मंडल से आए हुए यूनियन के सभी पदाधिकारीयों ने बाई रोड छपरा ग्रामीण, खैरा, मशरक स्टेशन होते हुए सभी रेल कर्मचारियों से रूबरू होते हुए सिधवलिया पहुंचे. वहां बहुत बड़े सभा को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के बकाए राशि का भुगतान, पॉइंट्स मैन एवं स्टेशन मास्टर के ड्यूटी रोस्टर को 12 घंटा से घटकर 8 घंटा करने, ट्रैक मैन साथियों का रिक्स एलोवेंस को बढ़ाने, एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए हमारी यूनियन प्रतिबद्ध है. सभा को संबोधित करने में मंडल मंत्री नरेंद्र बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, संयुक्त मंडल मंत्री चंद्रशेखर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राणा राकेश रंजन , केंद्रीय पदाधिकारी मनोज सिंह एवं दीपक कुमार , आउटडोर शाखा के शाखा मंत्री दिग्विजय सिंह , शाखा अध्यक्ष डी एम सिंह , संगठन मंत्री शेषनाथ सिंह मौजूद रहे. साथ में राकेश कुमार संयुक्त मंत्री, समरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, विनय सिंहा, विजय कुमार यादव आदि थे.

नीरज पासवान, संजय चौधरी, रविन्द्र सिंह, मान सिंह यादव, सतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, प्रशांत यादव, शुभांशू राज, अभिषेक सिंह, आलोक कुमार, अमित नमन, स्टेशन मास्टर मिथिलेश प्रसाद, धीरज कुमार उपस्थिति रहे.

 

गोपालगंज  न्यूज़ डेस्क

Share this story