
बिहार न्यूज़ डेस्क लोजपा रामविलास के अगिआंव प्रखंड के सितुहारी गांव में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि बिहार में युवाओं के सपने को साकार करने वाली पार्टी की सरकार बनेगी.
इसके लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने की. बैठक में सभी पंचायतों के अध्यक्ष एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का सपना है कि प्रत्येक घर में एक लोजपा कार्यकर्ता हो. युवाओं के सपनों का बिहार बने और यहां के लोग अन्य प्रदेशों में पलायन न करें. चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का. बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट पार्टी का विजन है.
इसे साकार करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है. प्रदेश में अपराध का बढ़ावा देकर राज्य सरकार इसे बदनाम करने में लगी है. पूरे बिहार में किसी भी आपराधिक घटना पर कोई आवाज उठाता है, पीड़ित परिवार से कोई मिलता है तो वह लोजपा रामविलास है.
संबोधित करने वालों में प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी, खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश रेशमिया, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार पासवान, उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, सहार प्रखंड अध्यक्ष आमोद कुमार अमर, आलोक श्रीवास्तव, पिंटू पासवान, धर्मेंद्र कुमार, राहुल सम्राट, प्रकाश कुमार, अविनाश सिसोदिया समेत कई थे. संचालन जयकुमार शर्मा एवं शिव दुलार राम ने किया.
गोपालगंज न्यूज़ डेस्क