Samachar Nama
×

Gaziabad तेंदुए की अफवाह पर बिल्ली निकली

Gaziabad तेंदुए की अफवाह पर बिल्ली निकली

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  राजनगर पॉश कालोनी में भाजपा विधायक के घर के पास तेंदुआ दिखने की अफवाह से दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने विधायक और आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरों की जांच में त्तेंदुआ नहीं बिल्ली देखी गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे विधायक सुनील शर्मा के आवास के पास सड़क पार करते हुए एक जानकार को देखा गया। लोगों में इसे तेंदुआ समझकर दहशत फैल गई। लोग घरों में कैद हो गए। इसकी सूचना वन विभाग एवं पुलिस को दी गई। पॉश कालानी में तेंदुए दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि काफी तलाशा गया। विधायक सुनील शर्मा के आवास के बाहर और आसपड़ोस के मकानों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया। विधायक के आवास के बाहर के कैमरे में शाम के वक्त बिल्ली के होने का पता चला। बाकी कोई रहस्यमयी जानवर के होने का पता नहीं चला। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
गाजियाबाद न्यूज़ डेस्क

Share this story