Samachar Nama
×

Gaziabad गृहकर बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी
 

Gaziabad गृहकर बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी


उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क  नगर निगम बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए जोन वाइज डिफॉल्टरों की सूची तैयार की जा रही है। उन सभी करदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा जो लंबे समय से टैक्स नहीं दे रहे हैं, जिन पर हाउस टैक्स पांच लाख से अधिक है। इसके बाद सीवर-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

हाउस टैक्स की वसूली पर निगम ने काम शुरू कर दिया है। अब तक निगम 3.5 लाख करदाताओं से वसूली करता था। लेकिन इस बार दो लाख और टैक्सपेयर्स बढ़े हैं। कविनगर, मोहननगर, वसुंधरा, सिटी व विजयनगर जोन की ओर से नए करदाताओं को वसूली के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है. नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सभी जोनल प्रभारियों को राजस्व बढ़ाने को कहा है. इसी क्रम में जोनल प्रभारी बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी कर रहे हैं. मुख्य निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि जो लोग कई वर्षों से बकाया जमा नहीं कर रहे हैं और उन पर पांच लाख से अधिक बकाया है. सबसे पहले इनकी स्क्रूटनी की जाएगी। नोटिस जारी करने के बावजूद बकाया जमा नहीं करने पर सीवर व पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

गाजियाबाद न्यूज़ डेस्क
 

Share this story