Samachar Nama
×

Gaya  गुरारू में वज्रपात से एक महिला की मौत, दो जख्मी
 

Gaya  गुरारू में वज्रपात से एक महिला की मौत, दो जख्मी


बिहार न्यूज़ डेस्क गुरारू थाना क्षेत्र के बरोड़ा गांव में  आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक महिला की पहचान बरोड़ा गांव के राजेंद्र रविदास की पत्नी 47 वर्षीय गौरी देवी के रूप में हुई है.घायलों में बरोड़ा गांव की उर्मिला देवी और भभुचिया देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार महिलाएं खेतों में काम कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी आई, जिसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई।

ग्रामीणों की मदद से तीनों को गुरुरू पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया. वही दो का इलाज गुरुरू में चल रहा है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। रोने से परिवार का हाल बेहाल है। सूचना मिलते ही गुरुरू थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह गांव पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

गया न्यूज़ डेस्क 
 

Share this story