Samachar Nama
×

Faridabad  सूरजकुंड मेले में बिगड़ी विदेशी महिला की तबीयत
 

Faridabad  सूरजकुंड मेले में बिगड़ी विदेशी महिला की तबीयत

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड इंटर नेशनल मेले में आए एक विदेशी हस्तशिल्प कलाकार और एक भारतीय होटल मैनेजमेंट के छात्र की तबीयत खराब हो गई। दोनों को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

जानकारी अनुसार सूरजकुंड मेले में स्टॉल नंबर 9 पर लेबनान से आई फातिमा ने अपने स्टॉल पर हाथ से बनी ज्वेलरी, कपड़े की रिंग आदि का समान लगाया हुआ है। फातिमा के मुताबिक उन्हें छह सात दिनों से पेट में दर्द और लूजमोशन की शिकायत हो रही है। उन्हें यहां का खाना हजम नहीं हो रहा। इसके चलते उन्होंने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है। वह केवल पानी और थोड़ा बहुत जूस ही ले पा रही है।

फातिमा ने बताया कि उन्हें इन्हीं परेशानियों के चलते बादशाह खान से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लेकिन यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था काफी लचर है। फातिमा की इस शिकायत के बाद अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनीष दयाल ने उन्हें कंटेनर में कोरोना के लिए बनाये गए वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बता दें की अब कोरोना के मरीजों के न आने के चलते उसमे मेडिकल वार्ड बनाया गया है।

वहीं दूसरे भारतीय मरीज जयंत (19) नोएडा का रहने वाला है। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहता है। जयंत फरीदाबाद में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। होटल मैनेजमेंट का फर्स्ट ईयर का छात्र है। जयंत ने बताया की आज उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। पेट में दर्द हो रहा था, जिसके चलते उसे भी बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

फरीदाबाद न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story