Samachar Nama
×

Faridabad सूरजकुण्ड मेले में 5 करोड़ का राम दरबार:6 महीने तक रामायण का अध्ययन
 

Faridabad सूरजकुण्ड मेले में 5 करोड़ का राम दरबार:6 महीने तक रामायण का अध्ययन

हरियाणा न्यूज़ डेस्क, हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित 37वें सूरजकुंड मेले में तरह-तरह की हैंडीक्राफ्ट आपको देखने को मिल जाएंगे। इस बीच गुजरात के रहने वाले गोपाल शर्मा ने ऐसी पेंटिंग बनाई है जिसकी कीमत 5 करोड़ है। लेकिन वें उसे बेचना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि यह पेंटिंग राम दरबार की है जिसमें श्रीराम राजतिलक के बाद दरबार में विराजमान हैं।

पेंटिंग बनाने में लगा 5 साल का टाइम

गोपाल शर्मा ने कहा कि, उनकी श्रीराम के प्रति बहुत ज्यादा आस्था है। इसलिए पेंटिंग वो नहीं बेचना चाहते। पेंटिंग को बनाने में 5 साल की मेहनत लगी है। इस पेंटिंग को बनाने से पहले उन्होंने 6 महीने तक रामायण का अध्ययन किया और उसके बाद ही पेंटिंग को बनाया। पेंटिंग को बनाने में 5 साल का समय लगा। 6 महीने रामायण पढ़ने के बाद उनके मन मे आया कि एक राम दरबार की पेंटिंग बनानी चाहिए। रामायण पढ़ने के बाद भगवान राम में उनकी आस्था आई तो उन्होंने राम दरबार की पेंटिंग बना दी।

राष्ट्रपति से मिल चुका है अवार्ड

उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन मे बहुत अलग-अलग तरह की पेंटिंग बनाई हैं, लेकिन यह पेंटिंग सबसे अलग है। गोपाल शर्मा को कई नेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। इस पेंटिंग के लिए उन्हें राष्ट्रपति से शिल्प गुरु का अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने कहा की पेंटिंग की कला उनके पुरखों से चली आ रही है। उनके दादाजी और पिताजी भी पेंटिंग बनाने थे।


फरीदाबाद न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story