Samachar Nama
×

Durg दुर्ग रेलवे स्टेशन से भक्तों का दूसरा जत्था अयोध्या रवाना

Durg दुर्ग रेलवे स्टेशन से भक्तों का दूसरा जत्था अयोध्या रवाना

छत्तीसगढ़ न्यूज़ डेस्क, भिलाई| पीएम मोदी और भाजपा सरकार के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। इसमें राम भक्तों का दूसरा जत्था दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ, जिसमें कुम्हारी से कुल 18 लोगों को अयोध्या धाम राम लला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा हैं। कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने बताया कि हम सभी अयोध्या धाम के लिए रवाना हो चुके है। आस्था स्पेशल ट्रेन से कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, सह संयोजक आलोक दुबे, सुजीत यादव, होमेंद्र साहू, ओंकार मार्कण्डेय, विनोद बंजारे आदि सदस्य रवाना हुए। किरण सिंह देव, दयाल दास बघेल, गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकार, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा मौजूद थे। भक्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दुर्ग न्यूज़ डेस्क !!!
 

Share this story