Samachar Nama
×

Dhanbad ठंड में कमी होने के बाद भी नहीं घट रहे बर्न के मरीज

Dhanbad ठंड में कमी होने के बाद भी नहीं घट रहे बर्न के मरीज

झारखण्ड न्यूज़ डेस्क, जिले में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। ठंड जाते-जाते भी लोगों को परेशान कर रही है। धनबाद मेडिकल कॉलेज में बढ़े बर्न (जलने) के मरीजों की संख्या इसका प्रमाण है। स्थिति यह है कि बर्न वार्ड में नए मरीजों को भर्ती लेने के लिए जगह नहीं मिल रही है। सर्जरी विभाग के दूसरे वार्डों में बर्न के मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसके लिए सर्जरी के चिकित्सक परेशान हैं। बता दें कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में बर्न के मरीजों के लिए अगल वार्ड की व्यवस्था है। वार्ड में 12 बेड लगे हैं। बीते एक सप्ताह से यहां के सारे बेड भरे हैं। इसके बाद भी हर दिन एक-दो नए मरीज पहुंच रहे हैं। नए मरीजों को भर्ती लेने में विभाग को परेशानी हो रही है। इसके लिए सर्जरी विभाग के दूसरे वार्डों में बर्न के मरीजों को भर्ती लेने और इलाज करने की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

सामान्य मरीजों से रखना होता है अलग डॉक्टरों की मानें तो बर्न के मरीजों को सामान्य मरीजों के वार्ड में नहीं रखा जा सकता है। बर्न के मरीजों को इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए उन्हें विशेष चिकित्सीय व्यवस्था की जरूरत होती है। साथ ही बर्न की दुर्गंध काफी अधिक होती है। इस कारण सामान्य वार्ड के दूसरे मरीजों को परेशानी होती है। इन्हीं कारणों से बर्न वार्ड भरे होने के कारण बर्न के नए मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था करनी पड़ रही है, ताकि उन्हें इंफेक्शन से बचाया जा सके और दूसरे मरीजों को परेशानी न हो।

आग तापने में जल रहे अधिकांश लोग बर्न के अधिकांश मरीज तापने के दौरान आग की चपेट में आ रहे हैं और इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार हर साल ठंड में बर्न के मरीज बढ़ जाते हैं, लेकिन इस साल घटनाएं कुछ ज्यादा हो रही हैं। कुछ दिनों से ठंड कम हो रही है। बावजूद मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। धनबाद न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story