अन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही दूसरी यूनिट का एक हिस्सा मजदूरों पर गिर गया। फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं। पन्ना के पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि 4 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। प्रभारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 6 से अधिक थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। उनकी पहली प्राथमिकता घायलों का यथाशीघ्र उपचार करना है। इस घटना की भी जांच की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर बन रही दूसरी यूनिट पर काफी समय से काम चल रहा था। गुरुवार सुबह 8 बजे जब यूनिट साइट पर काम चल रहा था, तभी निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक पास में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। पता चला है कि इसके नीचे 50 से अधिक मजदूर दबे हुए हैं।

