Samachar Nama
×

Dheradun चुनाव प्रचार शुरू, संचालन समिति का अब तक पता नहीं

Dheradun चुनाव प्रचार शुरू, संचालन समिति का अब तक पता नहीं

उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क,उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के तहत प्रचार शुरू हो चुका है, इसके लिए अब 19 दिन ही बचते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी की बहुप्रतीक्षित चुनाव संचालन समिति अब तक गठित नहीं हो पाई है। आमतौर पर कोई भी पार्टी चुनाव से छह महीने पहले चुनाव संचालन समिति का गठन कर देती है।

कांग्रेस में चुनाव संचालन समिति दरअसल चुनावी रणनीति से लेकर प्रबंधन तक का पूरा काम देखती है। उत्तराखंड इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए मार्च पहले सप्ताह में ही चुनाव संचालन समिति में पदाधिकारी तय करते हुए करीब सौ नाम हाईकमान के पास भेज दिए थे। लेकिन, यह सूची अब तक मंजूर नहीं हो पाई है। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भी बीते दो साल से इसी चक्कर में गठित नहीं हो पाई है। इस कारण भी चुनाव संचालन समिति के जरिए अभियान को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इस बार भी यह समिति दिल्ली में अटक गई।

इसके चलते भी कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन भी कहीं दिखाईनहीं दे रहा है। कार्यकताओं में भी इस बात को लेकर नाराजगी है। उपाध्यक्ष-संगठन एवं प्रशासन मथुरा दत्त जोशी के मुताबिक, हाईकमान से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। बाकी, प्रदेश संगठन सभी नेताओं के सहयोग से चुनाव अभियान जारी रखे हुए है।देरादून न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story