Samachar Nama
×

Dehradun चुनाव संचालन समिति में अनुभव को तरजीह, चेहरा दिखाने की दिख रही होड़

Dehradun चुनाव संचालन समिति में अनुभव को तरजीह, चेहरा दिखाने की दिख रही होड़

उत्तराखंड न्यूज़ डेस्क, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी में चुनाव संचालन समितियों के इस हफ्ते आकार लेने की उम्मीद है। टीम में अनुभवी वरिष्ठ से लेकर युवा उत्साही कार्यकर्ताओं को टीम में जगह मिलने की उम्मीद है। पिछले दिनों विधानसभाओं के विस्तारकों की बैठक लोकसभा चुनाव संचालन समिति को लेकर हो चुकी है।  भाजपा महानगर कार्यालय में टिहरी लोकसभा सीट का कार्यालय खुल चुका है और इसमें अब कार्यकर्ताओं की गतिविधियां व सक्रियता बढ़ती ही जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ व कई चुनावों के संचालन में अहम जिम्मेदारी निभा चुके पदाधिकारियों को ही संचालन समिति में अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभावार संयोजक, संचालक, प्रभारी, सह प्रभारी, सह संयोजक व उनकी पूरी टीम होगी। करीब 22 लोगों की टीम पूरी लोकसभा सीट का कार्य देखेगी। टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रोहेल्ला ने बताया कि, संचालन समिति की घोषणा अगले कुछ ही दिनों में कर दी जाएगी। संचालन समिति का काम प्रचार अभियान के दौरान पार्टी का पत्रक कार्यकर्ता तक पहुंचाना, सोशल मीडिया, मीडिया से संवाद, ट्रांसपोर्टेशन, कार्यकर्ताओं की व्यवस्था, नेताओं का प्रवास, रैली, कार्यक्रमों की व्यवस्था करना रहता है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में समिति की कोर टीम में शामिल होने की जद्दोजहद चल रही है। कार्यक्रमों में इन दिनों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी व चेहरा दिखाने की होड़ भी यही इशारा कर रही है। वरिष्ठ नेताओं के अनुसार उपयोगी कार्यकर्ताओं की पहचान पार्टी को है और किसे कब कहां भेजना है यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

समय देने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व

लोस चुनाव की तैयारी भाजपा शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर काफी समय से चल रही है। इस मामले में पार्टी की तैयारी अन्य विपक्षी दलों से काफी आगे की है। पन्ना प्रमुख, मतदाता सूची का पुनरावलोकन, मंडलों में लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। दीवार लेखन भी शुरु हो चुका है। इन दिनों गांव चलो अभियान चल रहा है। मंडल स्तर पर टीम तैयार है। बूथ अध्यक्ष बना दिए गए हैं। विनय रोहेल्ला के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में उन्हीं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलेगी जो अधिक से अधिक व पूरा समय पार्टी कार्यक्रमों को दे सकें। देहरादून  न्यूज़ डेस्क!!!

Share this story