Samachar Nama
×

दौसा में क्रिकेट खेलते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, फुटेज में देंखे जयपुर ले जाते रास्ते में मौत

दौसा में क्रिकेट खेलते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, फुटेज में देंखे जयपुर ले जाते रास्ते में मौत

दौसा जिले के महवा क्षेत्र में क्रिकेट खेलते समय एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मृतक की पहचान रामराज समलेटी के रूप में हुई है। वह समलेटी गांव का रहने वाला था। घटना रविवार शाम की है। हादसे से पहले का एक वीयो भी सामने आया है, जिसमें रामराज दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले टॉस कराते हुए दिखाई दे रहा है।

मैच के दौरान सीने में हुआ दर्द

समलेटी सरपंच रचना मीणा ने बताया कि रामराज रविवार शाम करीब साढ़े 3 बजे गांव के खेल मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचा था। मैच शुरू होने के बाद वह सामान्य रूप से खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा।रामराज की तबीयत बिगड़ते ही उसके साथ खेल रहे दोस्तों ने उसे संभाला और निजी कार से महवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

महवा अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद रामराज को जयपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में दौसा के पास उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन और साथी उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।युवक की अचानक मौत की खबर गांव में पहुंचते ही शोक का माहौल हो गया। जिस मैदान में रामराज कुछ देर पहले दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था, उसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने की घटना से साथी भी सदमे में हैं।

मैच से पहले का वीडियो आया सामने

रामराज की मौत के बाद मैच से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह क्रिकेट मैच के लिए टॉस कराते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह सामान्य दिखाई दे रहा है। इसके कुछ देर बाद ही मैच के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई।परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक रामराज दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था। अचानक सीने में दर्द और इसके बाद हुई मौत से गांव में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this story

Tags