मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट को मिला "इम्पैक्ट बियॉन्ड मेजर CSR अवॉर्ड", गोवा में हुआ कार्यक्रम
मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट को गोवा सरकार के समाज कल्याण निदेशक द्वारा "इम्पैक्ट बियॉन्ड मेजर सीएसआर अवार्ड" से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा एवं लोक कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। सम्मान समारोह 25 मार्च 2025 को राजभवन, गोवा में आयोजित किया गया, जिसमें गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई और समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
ट्रस्ट ने समाज सेवा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं।
महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज के नेतृत्व में बालाजी ट्रस्ट की राष्ट्रीय पहचान, महंत डॉक्टर नरेश पुरी जी महाराज के कुशल नेतृत्व में मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुधार के लिए निरंतर काम कर रहा है। उनकी इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है और अब ट्रस्ट ने न केवल राजस्थान में बल्कि अन्य राज्यों में भी अपनी विशेष पहचान बना ली है।
लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट केवल श्री बालाजी महाराज मंदिर, घाटा मेहंदीपुर के प्रबंधन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक, सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से हजारों लोग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।
सम्मान समारोह के दौरान ट्रस्ट की विभिन्न सामाजिक पहलों और उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने काफी सराहना की। इस अवसर पर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज ने कहा कि यह सम्मान ट्रस्ट को भविष्य में और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं अनुयायी इस ऐतिहासिक सम्मान से गौरवान्वित हैं तथा उन्होंने समाज सेवा के अपने कार्य को जारी रखने का संकल्प लिया है।

